16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Bilaspur News : सरकंडा पुल से नदी में कूदने जा रही युवती को राहगीरों ने बचाया

Media Yodha Desk Sun, Aug 24, 2025

बिलासपुर : रामसेतु पुल पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। मानसिक तनाव के चलते युवती ड्यूटी से छुट्टी लेकर आत्महत्या करने पुल पर पहुंच गई, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने भांप लिया। उसे कूदने से पहले ही बचा लिया। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट की बताई जा रही है। युवती को सुरक्षित बचाने के बाद मिक्की मिश्रा ने तत्काल सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय को सूचना दी। 15 मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवती को सरकंडा थाने ले गए। नर्सिंग नहीं कर पाने के चलते युवती मानसिक तनाव में थी।

इस मामले में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि, युवती का नाम संगीता बंजारे है, जो कि जारहागांव क्षेत्र की रहने वाली है। तेलीपारा में रहकर प्राइवेट जॉब करती है। युवती अपने माता-पिता से नाराज थी। वो बीएससी नर्सिंग नहीं कर पाने के कारण निराश थी। मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने युवती को फिलहाल सखी सेंटर भेजा है। जल्द ही परिजनों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी और उसे उनको सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन