14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के पं.दीन दयाल उपध्याय मंडल के गया स्टेशन में दिनाँक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक लाइन नंबर 1 में ब्लॉक लेकर सीसी अप्रोन के डिसमेंटलिंग का कार्य किया जाएगा | जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली निम्न गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।

जिसका विवरण इस प्रकार है :-

1. दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जटडुमरी-दनियावां बाजार-इसलामपुर-नातेसर-तिलैया-पैमार-बन्धुआ होकर चर्लपल्ली जाएगी ।

2. दिनांक 29 अप्रैल से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।

3. दिनांक 01 से 14 मई 2026 तक (अपने निर्धारित दिवसों पर) चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन