18th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, 17 दिनों में पांचवीं कार्रवाई, सब्जियों के बीच छिपाई फसल

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी गई है। जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 17 दिनों के भीतर प्रदेश में अफीम की अवैध खेती मिलने का यह पांचवां और बीते दो दिनों के भीतर जिले में दूसरा मामला है।

बता दें कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। लैलूंगा से पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10–12 सालों से यहां खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के एक किसान से तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया था, लेकिन उसकी देखरेख में अफीम की खेती शुरू हुई। मार्शल सांगा झारखंड में अपने साथी के साथ पहले से अफीम की खेती करता आ रहा था और उसी मॉडल को रायगढ़ में अपनाया।

राज्य में पिछले 15 से 17 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने के मामले लगातार सामने आए हैं। इसके विवरण इस प्रकार हैं:

  • 7 मार्च: दुर्ग के समोदा में BJP नेता विनायक ताम्रकर के खेत से 7.88 करोड़ की अफीम जब्त की गई।

  • 10 मार्च: बलरामपुर के कुसमी में 3.67 एकड़ में अफीम की खेती, 7 आरोपी गिरफ्तार।

  • 12 मार्च: बलरामपुर के कोरंधा में ढाई एकड़ में अफीम की फसल, तीन किसानों की जमीन शामिल।

  • 20 मार्च: रायगढ़ के तमनार ब्लॉक के आमाघाट में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती।

अब रायगढ़ के लैलूंगा में पकड़ाया गया यह मामला प्रदेश में पांचवां हालिया अफीम का मामला बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि अफीम की खेती पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और जिन लोगों पर प्रशासनिक या राजनीतिक संरक्षण का शक है उनके खिलाफ भी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन