21st August 2026

BREAKING NEWS

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

We are Gen Z’ कहने वाली पर्यटक ने सेना से मांगी माफी

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बरसेंगे बदरा! कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना, राजधानी रायपुर में बढ़ी गर्मी

Advertisment

Republic Day 2026 : ओपी चौधरी ने जांजगीर में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Media Yodha Desk Mon, Jan 26, 2026

जांजगीर : मंत्री ओपी चौधरी ने आज जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। यह गौरवपूर्ण क्षण हमारे संप्रभु भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। संविधान निर्माताओं के विजन से प्रेरित होकर हम प्रतिज्ञा लें कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण से लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे। जय हिंद! मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर से प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है।

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा, विकास और समृद्धि के लिए राज्य सरकार पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने गणतंत्र दिवस संदेश में राज्य की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नक्सल उन्मूलन की दिशा में हुई प्रगति, किसानों-श्रमिकों-महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य-औद्योगिक विकास और सुशासन की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने का दिन भी है।

उन्होंने संविधान निर्माताओं, विशेषकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान सामाजिक समरसता, समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को संविधान की आत्मा बताया और कहा कि भारतीय गणतंत्र ने ऐसा खुला समाज निर्मित किया है, जहां हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन