27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ‘आपरेशन बाज’ के तहत अवैध नशीले पदार्थ बिक्री-तस्करी करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Media Yodha Desk Thu, Oct 16, 2025

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त के निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में कार्यवाही किया गया।

दिनांक 15.10.2025 को थाना सरगांव पुलिस एवं साइबर सेल मुंगेली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से कच्ची महुआ शराब लेकर मोटर सायकल से सरगांव से पथरिया की ओर परिवहन करते जा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ अनुराग पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम दिनेश रात्रे उर्फ बबलू पिता स्व. गजानंद रात्रे उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम ईटावा पाली थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का होना बताया। जिसके पास एक पीठू बेग में 01 दस लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में हाथ भट्ठी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब का कीमती 1000 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी-22 एएफ-2261 कीमती 80,000 रूपये जुमला कीमती 81,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, सउनि. संतोष लोधी, प्र्रआर. नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, हेमसिंह, गिरीराज सिंह, रवि मिंज एवं पंकज निर्णेजक का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन