8th August 2026

BREAKING NEWS

ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisment

जशपुर : जशपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, दी करोड़ों की सौगात

admin Sat, Jun 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जशपुर जिले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिले के पीजी कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, विधायक रायमुनी भगत और योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

"योग को बनाएं जीवन का हिस्सा" : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन विधा है, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त कर चुका है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि खुद भी रोज़ाना 25 से 30 मिनट योग करते हैं जिससे पूरे दिन ऊर्जा मिलती है। CM साय ने लोगों से अपील की कि वे भी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

नालंदा परिसर का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिला मुख्यालय में बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी किया। 11.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर में 500 छात्रों की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इससे गांव और गरीब तबके के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा।

107.81 करोड़ के 64 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.20 करोड़ के 85 कार्यों और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 30.81 करोड़ के 19 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

नक्सलवाद पर भी बोले मुख्यमंत्री

सीएम साय ने बताया कि 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प सरकार ने लिया है और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है और जल्द ही बस्तर सहित पूरे राज्य में विकास की गति तेज होगी।

किसानों को मिलेगा मुआवजा

लगातार बारिश से फसलों को नुकसान होने पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। राज्य सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन