7th June 2026

BREAKING NEWS

कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

Advertisment

OBC Congress List : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, OBC जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Media Yodha Desk Thu, May 21, 2026

OBC Congress List : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने नियुक्ति अधिसूचना जारी की है। जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण से घनश्याम पटेल, गरियाबंद से गजेंद्र साहू, महासमुंद ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर, धमतरी शहर से प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण से लखेश्वर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार, दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख, राजनांदगांव शहर से सचिन दुरहटे और राजनांदगांव ग्रामीण से रोशन साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा, कांकेर से सुखचंद प्रजापति, बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को भी जिम्मेदारी दी गई है। रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मितेंद्र यादव, जशपुर से चंद्रदीप यादव, सरगुजा से ईश्वर सोनी, सूरजपुर ग्रामीण से राम कृपाल साहू, सूरजपुर शहर से प्रदीप साहू, बलरामपुर से अनिल कुशवाहा, कोरिया से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

देखिये छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची-

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन