18th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

अब ATM से निकलेगा राशन : रायपुर में लगेगी पहली स्मार्ट मशीन, कालाबाजारी पर सख्त वार

Media Yodha Desk Thu, Mar 19, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही एक बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। पारंपरिक राशन दुकानों के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू करने की तैयारी में है। ग्रेन एटीएम एक स्वचालित मशीन होगी, जो बैंक एटीएम की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद सीधे मशीन से तय मात्रा में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।

इस योजना की शुरुआत राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र से की जा रही है। यहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली मशीन स्थापित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

ग्रेन एटीएम से अनाज लेने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी

- राशन कार्ड नंबर दर्ज करें या आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं

- स्क्रीन पर उपलब्ध अनाज का चयन करें

- निर्धारित मात्रा चुनते ही मशीन कुछ ही सेकंड में अनाज उपलब्ध कराएगी

- इस नई व्यवस्था से कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी:

- लंबी कतारों से छुटकारा

- 24 घंटे कभी भी राशन लेने की सुविधा

- तौल में गड़बड़ी की समस्या खत्म

- पारदर्शिता में बढ़ोतरी

खासतौर पर मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, क्योंकि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन ले सकेंगे। देश के कई राज्यों जैसे बिहार, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में इस तरह की मशीनों का उपयोग पहले से किया जा रहा है। वहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को भी इस दिशा में कदम बढ़ाने का आत्मविश्वास मिला है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन