14th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

माओवादियों को बड़ा झटका : 15 लाख की इनामी नक्सली गिरफ्तार, संगठन के वरिष्ठ सदस्य ने किया सरेंडर

Media Yodha Desk Thu, May 14, 2026

जगदलपुर : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में माओवादी संगठन को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है, जबकि संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला नक्सली श्रद्धा बिस्वास माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी की सदस्य रही है।

उस पर झारखंड सरकार द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ 23 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। वहीं दूसरी ओर, संगठन के वरिष्ठ सदस्य मधाई पात्रा ने लगभग 30 वर्षों के सक्रिय संबंधों के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने कोलकाता पुलिस आयुक्त के समक्ष सरेंडर करते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ने की बात कही और अन्य साथियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

बताया जा रहा है कि मधाई पात्रा माओवादी संगठन के शीर्ष कमांडर मिसिर बेसरा के करीबी नेटवर्क से जुड़ा रहा है। उसके आत्मसमर्पण को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी नेटवर्क पर बढ़ते दबाव और कमजोर होती पकड़ के संकेत के रूप में देख रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन