21st August 2026

BREAKING NEWS

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

We are Gen Z’ कहने वाली पर्यटक ने सेना से मांगी माफी

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बरसेंगे बदरा! कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना, राजधानी रायपुर में बढ़ी गर्मी

Advertisment

CG : नगर सैनिक ने बर्खास्तगी के बाद की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Media Yodha Desk Mon, Jan 26, 2026

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान  संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की. जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है. 

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी. जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं. 

जवान से सुसाइड नोट बरामद 

आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक सैनिक ने भी आत्महत्या की थी. 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन