15th August 2026

BREAKING NEWS

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

आजादी के दिन लें No Added Sugar का संकल्प

रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! JE समेत 4,098 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Advertisment

ऑपरेशन बाज में बड़ी कार्रवाई : मुंगेली पुलिस ने सिटी पैलेस बार संचालक समेत साथी को 24 बीयर के साथ किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

मुंगेली- मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा के मागदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल के द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दिनांक 14.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अपने साथी के साथ रायपुर रोड बायपास के पास मुंगेली तरफ अपने हुण्डई कंपनी क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 28 आर 9600 मे अत्यधिक मात्रा मे अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि तत्काल सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर रायपुर रोड बायपास मुंगेली के पास घेराबंदी कर क्रेटा कार सीजी 28 आर 9600 को रोककर पुछताछ करने पर आरोपी (1) समर्थ जायसवाल पिता संजय उम्र 44 वर्ष निवासी नेहरू नगर बिलासपुर हाल मुकाम पुलपारा मुंगेली (2) सूरज ठाकुर पिता स्व.राजेश उम्र 34 वर्ष निवासी विनोबानगर मुंगेली के द्वारा अपने क्रेटा कार सीजी 28 आर 9600 मे 24 नग सिम्बा कंपनी का बीयर (15.600 बल्क लीटर) कीमती 4800 रूपये को ब्रिकी हेतू परिवहन करना बताये जाने पर आरोपी समर्थ जायसवाल, सूरज ठाकुर से बीयर एवं घटना मे प्रयुक्त कार को जप्त कर आरोपी समर्थ जायसवाल, सूरज ठाकुर को विधिवत दिनांक 15.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उप निरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि भानुप्रताप बर्मन, सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन