27th August 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Advertisment

CG News : कांग्रेस पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज – ‘सब घोड़े थके हुए, भाजपा का रथ तेज़ी से आगे’

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

रायपुर: कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की दावेदारी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सब घोड़े एक जगह जमा हो गए हैं. सभी घोड़े की स्थिति खराब है. कांग्रेस का कोई भी घोड़ा टिकने वाला नहीं है. भाजपा का रथ बहुत तेजी के आगे बढ़ रहा. जिसे रोकने का किसी में ना ही दुस्साहस है और ना ही क्षमता.

छत्तीसगढ़ में जल्द ही धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है. कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी. सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है.

इसके बाद धान खरीदी की शुरुआत करेंगे. मंत्री रामविचार नेताम ने आज फिर से ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरूआत को लेकर कहा कि पहले की सरकार में भी सहयोग केंद्र खोले गए थे. यहां बारी-बारी से मंत्रियों की ड्यूटी लगती है. कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को रखते हैं. सहयोग के माध्यम से निराकरण किया जाता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन