27th August 2026

BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

Advertisment

Chhattisgarh : राइस मिल में भीषण आग, धान से भरी ट्रक जलकर खाक

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

गरियाबंद: जिले में पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. खड़ी धान से भरी ट्रक भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इससे ट्रक और धान को भारी नुकसान पहुंचा. दरअसल, घटना शनिवार रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है. अचनाक धान से लदे ट्रक में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि आग गोदाम तक नहीं पहुंची. हालांकि ट्रक का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो गया.

बताया जा रहा है कि ट्रक में 200 कट्टा धान भी लोड था, जो पूरी तरह से खराब हो गया है. फिलहाल वाहन में आग लगने का कारण अज्ञात है. पुलिस जांच कर रही है. मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है, जबकि ट्रक में लोड करीब 200 कट्टा धान पूरी तरह राख हो गया. देर रात दो बजे पूर्व नपा अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता और फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन