7th June 2026

BREAKING NEWS

CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

रायपुर–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर ब्रेक, 10 जून से सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मुंगेली पुलिस द्वारा "Sunday On Cycle" कार्यक्रम का आयोजन

धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से दबोचा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisment

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के लवन बायपास रोड स्थित मनीषा ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में मंगलवार देर रात बड़ी घटना हुई. अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में वहां मौजूद टायर-ट्यूब, ट्रक पार्ट्स समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नगर सेना बल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडर की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में करीब 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने जांच की जा रही है. इस हादसे में ट्रांसपोर्ट कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है. गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन