22nd August 2026

BREAKING NEWS

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठो

Advertisment

माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका : 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 64 लाख घोषित था इनाम

Media Yodha Desk Wed, Jan 7, 2026

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चलाए जा रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान से प्रेरित होकर 07 महिला कैडर सहित कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इसे माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन एवं आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इन पर कुल ₹64 लाख का इनाम घोषित था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी सुकमा, माड़ क्षेत्र एवं सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। ‘पूना मार्गेम’ अभियान का उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का अवसर देना है। आत्मसमर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा, आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन