21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Chhattisgarh IED Blast : बीजापुर में माओवादियों का IED ब्लास्ट, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Fri, Jan 23, 2026

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों की काली करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला ईलमिड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली के जंगल का है, जहां माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक निर्दोष ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंकापल्ली ग्राम निवासी राजू मोडियामी ( 30 वर्ष) किसी निजी काम से जंगल की ओर जा रहा था. इसी दौरान अनजाने में उसका पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि राजू मोडियामी के दाहिने पैर की एड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा. विस्फोट की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

ग्रामीणों ने जुटाया साहस

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालते हुए साहस का परिचय दिया. सुरक्षा के तमाम खतरों के बावजूद ग्रामीणों ने घायल राजू मोडियामी को कंधे और खाट के सहारे करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जंगल से बाहर निकाला और ईलमिड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया गया.

इलाज जारी, पैर में गंभीर चोट

फिलहाल जिला अस्पताल में घायल राजू मोडियामी का इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक पैर में गंभीर चोट आई है और उसे लंबे इलाज की आवश्यकता पड़ सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. साथ ही आसपास के जंगलों में अन्य संभावित विस्फोटकों की तलाश भी की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन