16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

हाईवोल्टेज ड्रामा : मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस घंटों से समझाइश में जुटी

Media Yodha Desk Wed, Apr 8, 2026

जगदलपुर : शहर के धरमपुरा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है, जहां दीपक विश्वकर्मा नाम का युवक अचानक टावर पर चढ़ गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दे रही है। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कारणों से तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक को भोपाल का निवासी बताया जा रहा है।

वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है और लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन