20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Update on Balod incident : ममता बनी मौत… बेटी का गला घोंटने के बाद मां ने की आत्महत्या, बेटे ने भागकर बचाई जान

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

बालोद: जिला मुख्यालय के शिकारीपारा वार्ड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने जिस बेटी को प्यार दुलार देकर उसका भरण पोषण कर बड़ा किया। उसी मां ने ममता का गला घोंटकर दिया। पहले अपनी बेटी की हत्या की। इसके बाद खुद भी साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, जबकि बेटे ने किसी तरह कमरे से भागकर अपनी जान बचाई।

महिला के कांस्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी, तहसीलदार, फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय मृतका निकिता पटौदी पिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीबन एक बजे उसने पहले अपने 13 वर्षीय बेटे रेवेंद्र पटौदी का गला दबाने की कोशिश की, लेकिन बेटा किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया और अपने मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया।

इसके बाद निकिता ने अपने कमरे में सो रही 10 वर्षीय बेटी वैभवी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की ओर पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर उसे कमरे के भीतर का भयावह दृश्य दिखा। उसने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। मृतिका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि निकिता की शादी ग्राम सांकरी में हुई थी।

उनके पति रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक थे। तीन साल पहले कुसुमकसा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में रह रही थी। वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन