15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : एकलव्य विद्यालय में भर्ती का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Apr 15, 2026

डोंगरगढ़ : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां बेरोजगारी की मजबूरी का फायदा उठाकर एक महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, ग्राम अछोली निवासी 33 वर्षीय महिला ललिता सिंह ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2025 में आशीष पुर्ती और उसका एक साथी काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने उसे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया.

इसके एवज में आरोपियों ने कुल 4 लाख रुपये की मांग की और एडवांस के रूप में 2 लाख रुपये ले लिए. पीड़िता का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए. काफी समय तक टालमटोल करने के बाद जब सच्चाई सामने आई, तब पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी आशीष पुर्ती (43 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, अंश होटल के पीछे, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक नौकरी के नाम पर ऐसे ठग भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते रहेंगे. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर नौकरी के नाम पर पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन