21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG में साइबर ठगी का बड़ा मामला : रिटायर्ड डॉक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाए 1.28 करोड़

Media Yodha Desk Mon, Jan 19, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त 74 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर स्वपन कुमार सेन से एक करोड़ 28 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इसमें से 55 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं। साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और रिटायर्ड डाक्टर को झांसे में लिया। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना क्षेत्र निवासी स्वपन सेन को ठगों ने वाट्सएप कॉल के जरिये 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा था।

बताया क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को स्वपन के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है। विश्वास दिलाने के लिए ठग ने एक फर्जी एफआईआर भी वाट्सएप पर भेजी। इसके बाद आरोपित ने बैंक खाता और एफडी से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसे पीड़ित ने डर के कारण साझा कर दिया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कराने का दबाव बनाया।

पुलिस ने 55 लाख रुपये कराए होल्ड

तीन जनवरी को आरटीजीएस के माध्यम से 34 लाख रुपये, 13 जनवरी को 39 लाख रुपये और 16 जनवरी को एफडी तुड़वाकर 55 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने 55 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन