21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG child rape case : 9 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

Media Yodha Desk Wed, Jan 21, 2026

CG child rape case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह नाबालिग से रेप के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला है. नगर निगम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए सात दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद आज सुबह राजा तालाब के झंडा चौक स्थित घर पर बुलडोजर से आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया है.  इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, प्रशासन की टीम और पार्षद मौजूद रहे. 

पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि इन लोगों पर ऐसे ही कार्रवाई की जानी चाहिए. लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि अगर उनके वार्ड में कोई भी ऐसा कृत्य होता है तो उस पर ऐसे ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. रायपुर की महापौर मीनल चौबे कुछ दिन पहले आई थी. उन्होंने आरोपी की दुकान और घर को तोड़ने के साफ निर्देश दिए थे. बता दें कि जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की दुकान है, जहां वह चूड़ियां बेचता है.

साथ ही वह चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचता था. आरोपी इन्हीं चीजों का लालच देकर 9 साल की बच्ची को अपने साथ रोज घर ले जाता था और पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम करता था. आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच मासूम के साथ कई बार दरिंदगी की.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन