13th August 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

Advertisment

कोरबा में बड़ा हादसा टला : माल वाहन की रस्सी में फंसा बाइक सवार का गला, फिर हुई मारपीट

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

कोरबा : कोरबा शहर में एक माल वाहन से लापरवाहीपूर्वक सामान उतारते समय एक बाइक सवार का गला रस्सी में फंस गया। इस घटना के बाद वाहन चालक और हमाल ने पीड़ित से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमचंद अर्जुन दास दुकान के पास हुई। पीड़ित राजू साहू (52), निवासी गुप्ता गली, संजय नगर, सीतामणी से सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन (CG 12 BM 9790) का चालक सामान उतार रहा था।

चालक और हमाल रस्सी को घुमा-घुमाकर खोल रहे थे, तभी रस्सी उछलकर राजू साहू के गले में फंस गई। रस्सी में फंसने से राजू साहू लगभग 20 से 30 मीटर तक घिसटते चले गए और बाइक समेत गिर पड़े। राजू साहू के विरोध करने पर वाहन चालक मनोज चंद्रा उर्फ महेंद्र चंद्रा और हमाल समीर चौहान भड़क गया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा, "रस्सी फेंकेंगे तो फंसेगा ही।" इसके बाद दोनों आरोपियों ने घायल राजू साहू से मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर राजू को बचाया। इस घटना में राजू को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल राजू साहू ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने वाहन चालक महेंद्र चंद्रा और हमाल समीर चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन