9th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

CG CRIME : कॉल नहीं उठाने पर सनकी बना प्रेमी, B.Ed छात्र ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Media Yodha Desk Sat, Apr 18, 2026

दुर्ग : पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक किराए के मकान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रेमी छात्र ने अपनी प्रेमिका छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद लड़की को बेहोश समझकर 108 इमरजेंसी सेवा को फोन किया। पुलिस के अनुसार, पुलगांव क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाली 25 वर्षीय यूनेश्वरी वर्मा मूल रूप से खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी। वह दुर्ग के बीएम कॉलेज में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के लिए दुर्ग में किराए पर रह रही थी। आरोपी युवक कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) बालोद जिले का रहने वाला है।

वह भी उसी कॉलेज में B.Ed का छात्र है और यूनेश्वरी के साथ पढ़ता था। दोनों के बीच फोन ना उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ देर बाद आरोपी युवक यूनेश्वरी को लेकर सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे पर ले आया। यहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी आक्रोश में आ गया और उसने गुस्से में आकर यूनेश्वरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने लड़की को बेहोश समझ लिया और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। जब एम्बुलेंस पहुंची तो पता चला कि युवती पहले ही मर चुकी थी। इस दौरान आरोपी युवक पूरे समय कमरे में ही मौजूद रहा।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्तिक राम साहू को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मृतिका के परिवार को घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन दुर्ग पहुंच गए। मृतिका के पिता ने बताया कि उनेश्वरी उनके दो बेटों में इकलौती बेटी थी। वह पढ़ाई के लिए पिछले दो साल से दुर्ग में रह रही थी। परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन