9th August 2026

BREAKING NEWS

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

इश्क का खूनी खेल : पत्नी संग मिलकर प्रेमी ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमिका की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Jul 1, 2026

सक्ति : जिले के जोंगरा गांव में हुई एक महिला की हत्या का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। प्रेम संबंधों के विवाद ने यहां एक खौफनाक साजिश का रूप ले लिया, जिसमें प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई और 4 लाख रुपये में सुपारी किलर हायर कर लिया। यह वारदात 26 जून की है, जब पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि इस वारदात के पीछे एक सुनियोजित साजिश और रिश्तों का उलझा हुआ जाल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्णिमा का संबंध आरोपी मुरलीशंकर से था। यह संबंध धीरे-धीरे विवाद और तनाव का कारण बन गया। इसी बीच मुरलीशंकर ने अपनी पत्नी चम्पा चौहान के साथ मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर तय किया कि इस काम को सीधे अंजाम देने के बजाय सुपारी किलरों से करवाया जाएगा, ताकि उन तक कोई सीधा सुराग न पहुंच सके।

इसके लिए 4 लाख रुपये में सौदा तय किया गया और झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से जुड़े अपराधियों को इस वारदात में शामिल किया गया। साजिश के तहत दो बदमाशों ने 26 जून को पूर्णिमा के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस ने जांच शुरू की और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क का खुलासा होता चला गया। पुलिस ने झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन