14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Liquor Rule Change : छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का बदला सिस्टम, अब कांच की बोतल नहीं, इस पैकिंग में मिलेगी शराब

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

CG Liquor Rule Change: राज्य सरकार प्रदेश की आबकारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में शराब की बिक्री केवल प्लास्टिक की बोतलों में की जाएगी।

इसके पीछे सरकार का तर्क शराब में होने वाली मिलावट को पूरी तरह रोकना है। मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की 31 मई तक शराब कांच और प्लास्टिक दोनों तरह की बोतलों में उपलब्ध रहेगी।

लेकिन 31 मई के बाद कांच की बोतलों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और शराब पूर्ण रूप से प्लास्टिक की बोतलों में ही मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि प्लास्टिक की बोतलों में किसी भी तरह की मिलावट करना संभव नहीं होगा, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद मिलेगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन