18th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश से मिली राहत, लेकिन गर्मी जल्द लौटने की संभावना

Media Yodha Desk Sun, Mar 22, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और सुबह के समय 71 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर के लिए अनुमान:

22 मार्च को राजधानी रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन