19th June 2026

BREAKING NEWS

4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा

इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ से बढ़ेगा बैंक बैलेंस, जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का द

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

Advertisment

मुंगेली पुलिस का ऑपरेशन बाज : अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

मुंगेली : मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में दिनांक 05.10.2025 को लालपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम झोंका तालाब के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतू रखा है कि सूचना पर सायबर सेल एवं लालपुर पुलिस के द्वारा ग्राम झोंका तालाब के पास घेराबंदी कर जयप्रसाद पिता रामकुमार पात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी बरियारपुर थाना लालपुर को पकड़े जो लाल रंग के पिट्ठु बैग मे अवैध रूप से 49 पाव देशी प्लेन शराब (8.800 बल्क लीटर) कीमती 3920 रूपये को अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखना पाये जाने से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 87/2025 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता प्रभारी थाना लालपुर, उपनिरी.सुशील बंछोर प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर.नोखे कुर्रे,राजकुमार जांगड़े, आर. भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, जितेन्द्र ठाकुर, रमाकांत डहरिया, विजय बंजारे की सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन