15th August 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Advertisment

CG Crime : जमीन विवाद बना मौत की वजह, बंटवारा न करने पर रिश्तेदारों ने ली वृद्धा की जान, 6 गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Apr 19, 2026

CG Crime : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिधमा में जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदारों ने वृद्धा पर जानलेवा हमला किया. इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई. पुलिस ने वारदात में शामिल आधा दर्जन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. सभी जेल दाखिल कर दिए गए हैं. पूरा मामला बरियो पुलिस चौकी का है. जानकारी के अनुसार, बरियो पुलिस चौकी में प्रार्थी कुलन रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 अप्रैल को बेटा और बहू के साथ घर के समीप बाड़ी में लगाए मूंगफली फसल से घास निकालने गए थे जबकि पत्नी राजी बाई और नतनी पायल घर में थी. शाम 5 बजे नतनी पायल दौड़कर आई और बताई की दादी के साथ मारपीट कर रहे है,

जिस पर कुलन तत्काल बेटा और बहू के साथ घर पहुंचे तो देखा संजय, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, उसका पति चैतू और फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर मारपीट कर रहे थे. परिजन ने बीच बचाव किया तो सभी मौके से फरार हो गए, 16 अप्रैल को जब परिजन भतीजा के फलदान कार्यक्रम में गए थे. तभी बेटा अमृत ने बताया कि मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. जब तक परिजन घर पहुंचे तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात जांच शुरू की.

मर्ग जांच उपरांत पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने घटना में शामिल ग्राम सिधमा निवासी संजय मानिकपुरी आ. रामभरोस मानिकपुरी (31 वर्ष), परमेश्वरी उर्फ पनेसरी पति संजय मानिकपुरी (28 वर्ष), भेलवाडीह निवासी सरस्वती उर्फ बुधो पति सियाराम उम्र (40 वर्ष), रजपुरी निवासी राजकुमारी उर्फ जुईया पति चैतू मानिकपुरी (45 वर्ष), चैतू मानिकपुरी आ.स्व. सुधीर मानिकपुरी (45 वर्ष) और ग्राम कोट गहना निवासी फुलकुंवर पति मोहन मानिकपुरी (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन