17th August 2026

BREAKING NEWS

1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला

बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

गिल का दिखा शानदार अंदाज, श्रीलंका के खिलाफ हवा में उड़कर पकड़ा जबरदस्त कैच

दोस्तों से लगी शर्त तो युवक ने बांगो डैम में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, 3 बच्चियों का रेस्क्यू

Advertisment

Khallari Ropeway Accident : घायल की इलाज के दौरान मौत, पत्नी और बेटी की हालत नाजुक

Media Yodha Desk Wed, Mar 25, 2026

Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 47 वर्षीय गोविंद स्वामी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है.

बता दें कि खल्लारी मंदिर में 22 मार्च की सुबह माता के दर्शन कर रोपवे ट्राॅली में रायपुर राजातालाब निवासी ऋषभ धावरे (29) छायांश धावरे (16), आयुषी धावरे (28), मानसी गोडरिया (12), नमिता स्वामी (45), अंशुमिता स्वामी (10) और गोविंद स्वामी सवार होकर नीचे लौट रहे थे. कुछ दूरी तय करने के दौरान अचानक रोपवे का केबल टूटने से ट्राॅली खाई में जा गिरा. वहीं दूसरी ट्राॅली भी स्टेशन से जा टकरायी, इस हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए थे.

इस घटना में पाटन आत्मानंद स्कूल में पदस्थ टीचर आयुषी धावरे की मौत हो गई थी. वहीं उनके पति ऋषभ, छायांश, नमिता अंशुमिता और गोविंद बुरी तरह जख्मी हुए थे. रायपुर के एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा था. गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता और बेटी अंशुमिता की स्तिथि गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन