19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

मुंगेली : ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जरहागांव पुलिस का नशे के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वो एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर जिले के समस्त थाना चैकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा एवं अति.पुलिस अधीक्षक मयक तिवारी के मागदर्शन मे थाना जरहागांव एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतू परिवहन करने पर 01 प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जरहागांव पुलिस व सायबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पथरिया मोड जरहागांव के पास नाकाबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम *01.अजय साहू पिता गेंदराम साहू उम्र 27 वर्ष 02. राहुल साहू पिता दरबारी साहू उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी ग्राम झझपुरी खुर्द नवापारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली* बताया मौके में तलाशी लेने पर आरोपी राहुल साहू से एक भूरे रंग का पिठ्ठू बैग जिसके अंदर 40 नग देशी प्लेन मदिरा युनिक कंपनी का लेबल लगा हुआ प्रत्येक शीशी कांच मे 180ml कुल 7.200 बल्क लीटर कुल किमती 3200 रूपये एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकल Cg 28 L 0538 हिरो एचएफ डिलक्स कंपनी काले रंग का जिसकी किमती अनुमानित 40000 रूपये कुल जुमला किमती करीबन 43200 रूपये का मिला एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति राहुल साहू के कब्जे से एक हरे-सफेद रंग के थैला के अंदर 40 नग देशी प्लेन मंदिरा प्रत्येक कांच की शीशी मे सीलबंद 180 ml कुल 7.200 बल्क लीटर कुल किमती 3200 रूपये का मिला जिसे जप्त किया गया।

आरोपियों को नोटिस देकर शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आरोपियों के कब्जे से 80 नग देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर देहाती नालसी पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरी.प्रसाद सिंहा (प्रभारी साइबर सेल), उप निरी. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी थाना प्रभारी जरहागांव एवं थाना जरहागांव, सायबर सेल स्टाफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन