17th August 2026

BREAKING NEWS

घर-घर पूछे जाएंगे 40 सवाल, शिक्षा-रोजगार से लेकर कोविड वैक्सीन तक की देनी होगी जानकारी

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

CSIR-CSIO में सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Advertisment

ITBP जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल : गर्भवती महिला को 5 किमी कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल, बची जान

Media Yodha Desk Sat, Mar 28, 2026

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों से मानवता की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है, जहां ITBP के जवानों और नारायणपुर पुलिस ने मिलकर एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

यह मामला इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांव बोटेर का है, जहां एक गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क सुविधा के अभाव के कारण महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ITBP की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जवानों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए महिला को स्ट्रेचर पर कंधों के सहारे लेकर करीब 5 किलोमीटर तक घने जंगल, पहाड़ी और कच्चे रास्तों को पार किया और सुरक्षित रोड तक निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समय रहते ओरछा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन