22nd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG News : माओवादियों की जाल में फंसा मासूम, जंगल में बिछी IED ने नाबालिग को गंभीर रूप से किया घायल

Media Yodha Desk Mon, Jan 5, 2026

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ग्रामीण बालक नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED की चपेट में आ गया. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैरों में गंभीर चोट आई है.

घटना के बाद उसे 222 बटालियन केरिपु कैंप कोरचोली में प्राथिमक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल रवाना किया गया है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी- राम पोटाम, पिता स्व. लच्छु पोटाम, उम्र 15 वर्ष, सुबह-सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की तरफ घूमने गया था.

इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बता दें, सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग कर माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए IED को ढूंढकर निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं. ताकि किसी भी ग्रामीण या सुरक्षा बलों को नुकसान न पहुंचे. लेकिन नक्सलियों ने भारी संख्या में जगह-जगह पर IED प्लांट किए हुए हैं, जिसकी चपेट में आकर कई ग्रामीण और जवान घायल हो चुके हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन