14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : रेलवे ट्रैक के पास मिला घायल CRPF जवान, अस्पताल में जारी है इलाज

छत्तीसगढ़ के सारबहरा-खोडरी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक गंभीर रूप से घायल CRPF जवान रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। जवान की पहचान शिवकुमार गौर, निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। फिलहाल घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


🚆 लोको पायलट ने दिखाई सतर्कता, बच गई जान

सुबह गुजर रही एक ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा। उसने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ पेंड्रा रोड की टीम 112 एंबुलेंस की मदद से जवान को अस्पताल ले गई।

"जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोटें थीं। समय पर इलाज शुरू हुआ, जिससे जान बचाई जा सकी।"
आरपीएफ अधिकारी


🏥 जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, स्थिति स्थिर

डॉ. आकांक्षा पैकरा, जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया:

"मरीज शिवकुमार गौर को एंबुलेंस से लाया गया था। प्राथमिक इलाज हो चुका है। CT स्कैन और एक्स-रे के बाद ही अंदरूनी चोटों का पता चल पाएगा। मरीज इस समय स्टेबल है।"


अभी तक साफ नहीं, कहां से आ रहे थे जवान

अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान कौन-सी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, या कैसे वे रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पहुंचे। जवान के पूरी तरह होश में आने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा।


📢 परिजनों को दी गई सूचना

जवान की पहचान होते ही आरपीएफ ने प्रयागराज स्थित परिजनों को सूचित कर दिया है। जवान की सेवा और सुरक्षा को देखते हुए, मामले की पूरी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन