22nd June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

Bilaspur Train Accident Update : घायल असिस्टेंट लोको पायलट सस्पेंड, जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी

Media Yodha Desk Tue, Nov 18, 2025

Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर रेल हादसे से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. हादसे में घायल हुई असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया गया है. वह सीआरएस की जांच पूरी होने तक सस्पेंशन जारी रहेगा. फिलहाल रेलवे हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है.

रेल प्रशासन ने इससे पहले सोमवार को वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को हटा दिया. वह फोर्स लीव पर भेजे गए हैं. उनकी जगह सीनियर टीआरडी (वरिष्ठ विद्युत अभियंता कर्षण) विवेक कुमार को जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

बता दें कि 4 नवंबर को लाल खदान में रेल हादसा हुआ था. मेमू और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई. इसमें असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुई थी. जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज चला, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद जांच अधिकारियों ने बयान दर्ज किया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन