दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत : गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर फूंका और चालक की कर दी पिटाई
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने टैक्टर चालक को मार मारकर अधमरा कर दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नारी गांव में शुक्रवार सुबह रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई भी कर दी। चालक मौके पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन