20th June 2026

BREAKING NEWS

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! टॉप स्कूलों में फ्री पढ़ाई, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Advertisment

सोशल मीडिया पर मौत से पहले का कबूलनामा : पति ने लिखा "लक्ष्मी को मार दिया", फिर खुद कर ली आत्महत्या

Media Yodha Desk Wed, Oct 22, 2025

धमतरी : दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति-पत्नी की लाश कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना करेली बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। लक्ष्मी पूजा की रात हरदी गांव में पति-पत्नी की लाश कमरे के अंदर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही करेली बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में पता चला है कि मृतक हिम्मत यादव ने घटना के दौरान एक स्टेट्स भी शेयर किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की थी।

''मैं हिम्मत यादव मैने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूँ। कारण कुछ नहीं बस मेरे पत्नी लक्ष्मी यादव के मां बाप की वजह से मारा मारा हूँ और मैं खुद भी फांसी लगा कर जान दे रहा हूँ...''

फिलहाल क्या विवाद था और किन परिस्थियों में हिम्मत यादव ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, एक ही परिवार में बेटे और बहू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक के सास-ससुर से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन