8th August 2026

BREAKING NEWS

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ एंटी-कनवर्जन कानून, धर्म बदलने से 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना

सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

Advertisment

CG में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान : सांप काटने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चे हुए अनाथ

Media Yodha Desk Sat, Aug 30, 2025

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पति-पति की जान चली गई. सांप काटने के बाद परिजन कई घंटों तक घर पर झाड़-फूंक करते रहे. तबियत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भैयाथान इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा का है. बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ने लगी. तब जाकर परिजन उन्हें भैयाथान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया.

तुलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. दोनों के चार बच्चे हैं, जो अंधविश्वास के चलते अब अनाथ हो गए हैं. इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन