5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ HPV टीकाकरण सप्ताह : जानें किन लड़कियों को लगेगा यह वैक्सीन और क्या हैं फायदे; पढ़ें पूरी डिटेल

Media Yodha Desk Wed, Jul 15, 2026

छत्तीसगढ़ में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इस अभियान के तहत पात्र बालिकाओं के लिए व्यापक टीकाकरण व्यवस्था सुनिश्चित की है। यह अभियान छत्तीसगढ़ की बेटियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने का एक बड़ा कदम है। शत-प्रतिशत टीकाकरण से न केवल प्रदेश की किशोरियों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बोझ को कम करने में भी निर्णायक साबित होगा।

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का सुरक्षित उपाय

राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ. वी. आर. भगत के अनुसार, HPV टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने इस टीकाकरण को बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य में किया गया एक निवेश बताया है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों से इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई है। विभाग ने सभी जिलों को अभियान की सतत निगरानी करने और शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी। विभाग का लक्ष्य राज्य के हर पात्र बालिका तक पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को समय रहते रोका जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन