22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG Bus Fire News : बस स्टैंड में भयावह हादसा... बसों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

Media Yodha Desk Wed, Jan 14, 2026

CG Bus Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में मंगलवार देर रात अप्रिय घटना हुई. बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई.

घटना को लेकर बस संचालकों में हड़कंप मच गया है. शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात की है. पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में 5 बसें आ गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. इसमें बसें आग की चपेट में नजर आ रहीं हैं. 

सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गाड़ियां पूरी तरह से खाक हो गई थी.  फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन