19th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में सुहाना हुआ मौसम, झमाझम बारिश के बाद कई क्षेत्रों में फिर अलर्ट जारी

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए कौन-सा ऐप है सबसे बेहतर, जानें पूरी जानकारी

आइब्रो थ्रेडिंग करवाते समय बरतें सावधानी, छोटी सी लापरवाही दे सकती है गंभीर संक्रमण को न्योता

नयनतारा ने नहीं मुंडवाया सिर! तिरुपति मंदिर की वायरल तस्वीरों का सामने आया बड़ा सच

Advertisment

CG News : गृह मंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को नंदन वन जंगल सफारी और निजी भोज पर आमंत्रित किया

Media Yodha Desk Fri, Feb 27, 2026

रायपुर : प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास नीति को जमीनी रूप देते हुए एक अनोखी पहल की है. पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने ले जाया गया, जहां उन्होंने खुलकर बातचीत की और उनके अनुभव सुने. इसे पुनर्वास नीति के मानवीय चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है.

आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने सरकारी निवास पर सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया. गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया.

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण कर चुके लोग अब सामान्य जीवन से संतुष्ट और पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित व स्थिर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने सरकार की पहल और सहयोग के लिए गृह मंत्री का आभार भी जताया. आज 11 बजे सभी नक्सली विधानसभा जाएंगे, जहां विधानसभा की कार्यवाही को देखेंगे और समझेंगे.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन