19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Holi 2026 : छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही होली, गांव-गांव में गूंज रहे पारंपरिक फाग गीत

Media Yodha Desk Wed, Mar 4, 2026

Holi 2026: आज पूरे छत्तीसगढ़ में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन के दूसरे दिन, लोग रंगों में डूबे हुए हैं और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस साल चंद्रगहण के कारण होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का अंतर है, जिससे होली के रंग और भी ज्यादा खुशी और उल्लास से भरे हुए हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में होली की धूम मची हुई है। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर रंगों का आनंद ले रहे हैं।

खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व की खास परंपराएं और उल्लास देखने को मिल रहे हैं। गांवों में जहां एक ओर लोग अपने घरों के आंगन में रंगों से खेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डोल नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाकर लोग होली का उत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य और गीतों का आयोजन भी हो रहा है, जिससे गांवों में एक अलग ही रंगत देखने को मिल रही है।

मूलतः होली का पर्व एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होता है, और छत्तीसगढ़ में यह भावना पूरी तरह से नजर आ रही है। लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी का आदान-प्रदान कर रहे हैं। घरों में पकवानों का दौर भी जारी है, जहां लोग होली के खास पकवानों का आनंद ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। अपने एक्स पर लिखा गुलाल की सुगंध, अपनों का प्यार, होली का त्योहार लाए रंगों की बहार।

समस्त प्रदेशवासियों को रंग, गुलाल, प्रेम, उमंग और उत्साह से सराबोर पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि होली का प्रत्येक रंग आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन