19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Hit And Run Case in CG : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन और दो बच्चों समेत युवक गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sun, Mar 1, 2026

Hit And Run Case in CG: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हिट एंड रन का मामला आया सामने आया है. जहां एक ट्रैक्टर बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो बच्चे और युवक का दोस्त घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने दोस्त, भांजे-भांजी और बहन को लेकर उसकी ससुराल से लौट रहा था. इस दौरान सूरजपुर के जरही क्षेत्र में अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी.

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे, बहन और उसका दोस्त घायल हो गए. हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया. हादसे की सूचना पर भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा. वहीं, मृतक युवक का पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपी चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.  

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा 

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद रुका है और फिर चालक तेजी से ट्रैक्टर आगे बढ़ाता है. सड़क पर आकर वह बाइक को टक्कर मार देता है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग दूर जा गिरे. कुछ ही देर में आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी. गंभीर रूप से घायल बहन, दो बच्चों और मृतक के दोस्त को एंबुलेंस के जरिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन