20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

Media Yodha Desk Tue, Feb 17, 2026

Historysheeter Rohit Tomar : राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है। रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है।

इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए थे। इस दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, इस बीच रोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी।

अब 7 साल पुराने मामले में रोहित तोमर को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाने में वर्ष 2019 में रोहित के खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज था। यह मामला जान से मारने की धमकी, मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित था। पेशी में गैरहाजिरी के कारण अदालत ने रोहित तोमर के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। डीसीपी उमेश गुप्ता ने इस वारंट की समीक्षा की और एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने स्थायी वारंट के आधार पर रोहित तोमर को गिरफ्तार किया। वारंट की तामीली के बाद रोहित को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश पर उसे पुनः जेल में दाखिल कराया गया है। रायपुर पुलिस ने मामले में साफ किया है कि किसी भी आरोपी को अपराध करने से बचाने की छूट नहीं दी जाएगी और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन