8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 3 लोगों की मौत

Media Yodha Desk Sun, Aug 10, 2025

पेंड्रा- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगों के मन में भी डर बैठ गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन