19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Road Accident : रायगढ़ में हाईवा और ट्रेलर की भीषण टक्कर, ड्रायवर केबिन में फंसकर जिंदा जला

Media Yodha Desk Sun, Mar 1, 2026

रायगढ़ : रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कुछ ही मिनटों में दोनों ही गाड़ियों में जबरदस्त आग लग गई। धीरे धीरे आग इतना बढ़ गया कि केबिन में फंसे दोनों ड्रायवर निकल नहीं सके और दोनों चालकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हांलाकि पुलिस अभी दूसरे चालक की पुष्टि नहीं कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के काफी लोग यहां पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन