6th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ-तुला राशि वालों को धन लाभ के संकेत, मिथुन राशि को रहना होगा सतर्क; पढ़ें दैनिक राशिफल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में मॉनसून के साथ शुरू हुआ भारी बारिश का दौर

admin Sat, Jul 6, 2024

छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रारंभ होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है और आने वाले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला मरवाही, रायपुर, दुर्ग, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, और सूरजपुर में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में मॉनसून के 1 जून से लेकर अब तक कुल 212.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

1 जून से लेकर 4 जुलाई तक प्रदेश में सबसे अधिक 300.8 मिमी बारिश बीजापुर जिले में हुई है |

जबकि सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में 149.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गरियाबंद जिले में 27 फीसदी कम बारिश हुई है।

बिलासपुर में शुक्रवार को बारिश पर ब्रेक लग गया, जिसके बाद धूप निकल आई।

धूप के कारण तापमान में इजाफा हुआ और पारा 31.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज बिलासपुर में बारिश की संभावना जताई है।
बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है, लेकिन आज भी मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में बीएसपी राज्य अध्यक्ष की हत्या

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन