10th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

CG में तपिश का तांडव : राजनांदगांव सबसे गर्म, कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है. अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है. आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है. बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी. यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. वहीं एक-दो जगहों पर हीटवेट के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर विस्तारित है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क करने की संभावना है. वहीं प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण, प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है. यह वृद्धि मध्य क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तक, अगले दो दिनों में होने की संभावना है. मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग की ओर से आकाश मुख्यत: साफ रहने की आशंका जताई है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन