19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Collectors Conference 2025 : सरकार खरीदेगी किसानों का हर दाना धान, CM ने की समीक्षा

Media Yodha Desk Sun, Oct 12, 2025

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, अहम बैठक रविवार को हो रही है, समय से पहले मुख्यमंत्री की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित हैं, सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर मंथन किया जा रहा है।

खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ बैठक में शुरू हुई चर्चा

आगामी धान खरीदी को देखते हुए दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कहा - किसानों का एक-एक दाना धान खरीदेगी सरकार किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर करें पूरा

किसान पंजीयन में धीमी प्रगति वाले जिलों से आगे की कार्ययोजना की ली जानकारी दूरस्थ

अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर करें पंजीयन

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में बैठक जारी है। बता दें कि इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन