8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Flood in Bastar : गोवा सरकार का बड़ा फैसला, बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए देगी 5 करोड़ की सहायता राशि

Media Yodha Desk Mon, Sep 8, 2025

रायपुर : गोवा सरकार ने बस्तर को 5 करोड़ की सहायता राशि दी। आभार जताते हुए CM साय ने लिखा, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद डॉ.प्रमोद सावंत जी। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।

हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने छत्तीसगढ़ और पंजाब में भारी तबाही मचाई है। संकट की इस घड़ी में, गोवा सरकार और जनता इन राज्यों के हमारे भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से, हम राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ और पंजाब को 5-5 करोड़ रुपये जारी कर रहे हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए एकजुट राष्ट्र के प्रयासों में गोवा हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन