19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG NEWS : प्रेम जाल में फंसाई लड़की, शादी का वादा कर किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Media Yodha Desk Tue, Oct 14, 2025

जशपुर: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना पत्थलगांव में क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में दीदी के घर एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही युवक अमन लकड़ा (उम्र 22 वर्ष) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद 14 सितंबर 2025 तक आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करता रहा। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। इस तरह के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन